जब हर शुरुआत में बप्पा का नाम लिया जाता है तो वह कोई परंपरा नहीं होती वो विश्वास होता है।और इनका शुभ वार बुधवार होता है। और बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी कार्य शुभ मंगल संपन्न होते हैं। और भगवान गणेश सभी देवताओं के प्रथम पूज्य माने जाते हैं।इन्हें बुद्धि का प्रतीक भी माना गया है। और यह भक्तों की पीड़ा हर लेते हैं।इस कारण इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है
अगर आप भी गणेश जी की शायरी पढ़ने के शौकीन हो तो Ganesh Ji Shayari Hindi में आपको मिलेगी भक्ति भरी गणेश जी शायरियां,गणेश जी शायरी इमेज,गणेश जी व्हाट्सएप स्टेटस शायरी। जो आप सभी भक्तों को बहुत पसंद आएगी। इस लेख को एक बार पूरा जरूर पढ़े।
Ganesh Ji Shayari Hindi

लाख बार मोरिया कहो,
कहो एक बार श्री बप्पा
अति प्रसन्न हो श्री गणेश
बप्पा ने संभाला है बुरे वक्त मै हमें
बरना हमारी बर्बादी के इंतजार मै अपने भी थे
गणेश सिर्फ नाम नहीं..
वो हमारी ताकत और प्रेरणा हैं
तेरी कट जायेगी बाधा
तू जपले गणपति बप्पा
बिन जपे है जीवन आधा
तू जपले गणपति बप्पा
गणपति बप्पा से मिलकर महसूस किया मैने..
लोग वक्त ओर दर्द अक्सर क्यों भूल जाते है..!!

सुगंध के बिना पुष्प अधूरा
और गणपति बप्पा के बिना हम अधूरे
आप ही Toहै गणपति बप्पा
जिसकी वजह से मेरा दिल हमेशा मुस्कुराता रहता है
मेरी नजर से कभी देखना
तुम खुद भी फिदा हो जाओगे गणपति बप्पा पर
जिसके होने से सुकुन मिलता है
उसे ये दुनिया गणपति बप्पा कहती है
गणपति बप्पा के लिए सबसे अच्छी शायरी

दुनियाँ भर का सारा सुकून,,
श्री गणेश जी तुम्हारें चरणों मे है…!!
❤️🌻
समस्याएं “बहुत” हैं इस जीवन में
“समाधान” सिर्फ आप हो “श्री गणेश जी…
एक तरफ मोह था तो एक तरफ माया,
जो श्री गणेश जी की शरण में आया वो कभी भी नही घबराया….❤🌸✨💫
उदास हो अगर तो, थोड़ा रो लीजिए,
अगर ज्यादा उदास हो तो, श्री गणेश जी का नाम लीजिए।
हाथ की लकीरों पर नहीं,
श्री गणेश जी पर भरोसा रखो।
जिंदगी जब फिदा हो जाती श्री गणेश जी पर
तो सारी मुश्किल भी जिंदगी से जुदा हो जाती है…!!
तन की जाने और मन की
जाने और जाने चित की चोरी
उस श्री गणेश जी के हाथ में हैं
तेरी और मेरी जीवन की डोरी !!
भगवान श्री गणेश जी शायरी हिन्दी

तुम दुआ माँगो… हम तुम्हें माँगते हैं…
श्री गणेश जी से… कुछ क़ीमती माँगते हैं…!!
जिंदगी अस्त व्यस्त लेकिन..
श्री गणेश जी के नाम से हम भी मस्त…..!!
मेरी दुनियां है वहां तक श्री गणेश जी का साथ है जहां तक
हजारों महफिलें हैं और लाखों मेले हैं,
पर जहाँ श्री गणेश जी नहीं वहाँ हम तो अकेले हैं।
वक्त के साथ सबको बदलते देखा है
पर श्री गणेश जी आपकी शरण मे आने के बाद तो
मेने खुद वक्त को बदलते देखा है !!
डिप्रेशन से परेशान होने वाली दुनियाँ मे तो,
श्री गणेश जी को याद करना सुकून दायक होता है..❤️🌻
हर ठोकर पर मुझे यह एहसास होता हे कि,
श्री गणेश जी तेरे बिना मेरा यंहा कोई नहीं…..❤✨🌸💫

गणपति है जग में सबसे निराला
दुख के समय भी आपने संभाला
क्यों डरता है तू कठिनाइयों से
श्री गणेश जी का नाम ले
कठिनाइयां अपने आप
तुझसे दूर चली जाएगी
गोरा पुत्र गणेश है
पिता जिनके महेश हैं।
जिंदगी में चाहे कितना बड़ा ही तूफान आ जाए,
लेकिन तेरी भक्ति यूंही करते रहेंगे हम श्री गणेश जी।
एकदंत के नाम से जाने दुनिया सारी
भक्ति से बस जो पुकारे वह सब देते है वार।
बना लो चाहे कितने मकान
बिन गणेश कहां धन-धान।
जो कोई मन से गणेश बुलाता
रिद्धि सिद्धि संघ में पाता।
Shree Ganesh ji Shayari 2 line

वो दौलत का जोर लगाते रहे,
और हम भी गणेश जी का शोर मचाते रहे!
कुछ सोच विचार भी नहीं कर पाता
जो तेरा आशीर्वाद नहीं मिल पाता।
एक दंत दयावंत चार भुजा धारी
माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी।
दवा में भी वो असर नहीं होती
जो तेरी कृपा मुझ पर ना होती।
बुद्धि बल और चतुरता यह सभी केवल भ्रम है
मैं तो यही जानू की भगवन तेरा ही कर्म है।
दिल से मांगो वो मिलेगा
दिल का उपवन फिर खेलेगा।
शिव जी के जो प्यारे हैं वह सब देवों के न्यारे हैं
बच्चों के जो प्यारे हैं वही गणपति महाराज हमारे हैं।
रिद्धि-सिद्धि के हो स्वामी तुम
दीन दुखियों के रखवाले तुम।
अंदाज हमारे कुछ निराले है
क्योंकि हम गणेश जी वाले है !!
थामें रहो गणेश जी का हाथ
मौत तक देगें वो तुम्हारा साथ !!

देवों में पहले पूजे जाते हो तुम,
और हर शुभ काम में याद आते हो तुम।
दुनियां के सारी मोह माया छोड़,
मैं तो चला गणेश जी के भक्ति में लीन होने…।।
तुमने उस शख्स को खोया है
जो अपने गणेश जी से भी तुम्हारी ही बातें करता था।।
यह सारी हम पर गणेश जी की कृपा का असर है़।
हमारे बिगड़े काम बनने लगे है।
यकीन करो , जब गणेश जी देंगे
तो बेहतर नही , बेहतरीन देंगे…
प्रतीक्षा अगर नंदी सा होगा
तो आगमन गणेश जी का ज़रूर होगा…
गणेश जी , बस आप साथ रहना
यह दुनिया तो वैसे भी मतलबी है।
जिनके आने से ही संकट टल जाए,
ऐसे गणपति को कौन न शीश झुकाए।
तेरी महिमा अपरंपार है गणराज,
तेरे हर भक्त का तू ही तो है एक ताज।
लड्डू का भोग, भक्ति का योग,
तेरे चरणों में मिलता है संयोग।
Ganesh ji Shayari Status Hindi

तेरे आगे सब झुकते हैं,
तेरी भक्ति में सब रुकते हैं।
मां पार्वती का लाडला,
शिव का प्यारा, सबका राजदुलारा।
हर मंत्र में तेरा नाम गूंजता है,
हर पूजा में तेरा रूप सजता है।
नया काम शुरू करूं तो पहले तेरा ही नाम लूं,
गणपति बप्पा तेरे आशीर्वाद से ही मे आगे बढ़ूं।
विघ्न हटाने वाले, राह दिखाने वाले,
तेरी शरण में आकर ही सब मुमकिन हो जाए।
पढ़ाई हो या नौकरी हो या कोई सपना,
बप्पा के बिना सब अधूरा सा लगता है अपना।
तेरी मूर्ति के आगे दीप जलाऊं,
मन की हर बात तुझसे कह जाऊं।
सिद्धिविनायक तेरा नाम,
हर काम में मिले तेरा ही आशीर्वाद और सलाम।

जिंदगी की हर एक राह पर तेरा साथ चाहिए,
गणेश जी बस तेरी कृपा का हाथ मुझे चाहिए।
तेरी पूजा करूं सच्चे मन से,
लेकिन सब तू संभाल लेना अपने दम से।
बप्पा तू है मेरा सहारा,
तेरे बिना सब कुछ है बेकार अंधारा।
जाते-जाते एक बार मुड़कर देख लो बप्पा,
अगले साल फिर आना, ये वादा कर लो बप्पा।
पानी में विसर्जित होता है रूप तेरा,
फिर भी दिल में हमेशा बसा रहता है चेहरा तेरा।
गणपति बप्पा मोरया,
अगले बरस तू जल्दी आना,
इस दर्द को कम कर करके ,
अपनी मुस्कान से सजाना।
तेरे जाने से घर सूना लगता है,
पर तेरा आशीर्वाद हमेशा साथ रहता है।
हर शुरुआत में तेरा नाम लूं,
तेरी कृपा से ही हर मंज़िलका नाम लूं।
तेरे दर्शन से दिन शुरू होता है,
तेरी याद से ही मन ठहर भी जाता है।
गणपति के आगे सब फीका है,
उसकी मुस्कान में जादू जो छिपा है।






